Trimbakeshwar Jyotirlinga Temple in Maharashtra Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Jyotirlinga Temple) महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) में स्थित है। ये देश के 12 और महाराष्ट्र के 5 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Jyotirlinga) भगवान शिव (Lord Shiva) के एक रूप को समर्पित है और सभी ज्योतिर्लिंगों की तरह इसे स्वयंभू के रूप में पूजा जाता है। ये मंदिर पवित्र गोदावरी नदी का स्रोत भी है।
Trimbakeshwar Jyotirlinga Temple: महाराष्ट्र के नासिक में है त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग।
यहां मौजूद लिंग को त्र्यंबक या त्रयंबक कहा जाता है। इसका ये नाम इसलिए रखा गया है, क्योंकि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन लिंग हैं। कुछ लोग ऐसा इसलिए भी मानते हैं क्योंकि भगवान शिव की तीन आंखें हैं। अगर आप भी त्र्यंबकेश्वर मंदिर आने का प्लान (Travel) बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे यहां आने का सही समय, मंदिर खुलने का समय, आसपास घूमने की जगहें और यहां रहने और खाने की व्यवस्था। आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर आप यहां सपरिवार आकर भोलेनाथ (Mahashivratri) के दर्शन कर उनसे अपने परिवार के लिए आशीर्वाद पा सकते हैं।
