Travel Trends: घूमने-फिरने का तरीका तेजी से बदल रहा है। खासकर आज की युवा पीढ़ी Gen Z पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। Gen Z अब सिर्फ महंगे और फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स पर पैसे उड़ाने के मूड में नहीं है। अब लोग ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां कम पैसे खर्च करके ज्यादा से ज्यादा मजा लिया जा सके। सोशल मीडिया पर Destination Dupes ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। Destination Dupes का मतलब है कि जो लोग पहले जहां पेरिस जाना चाहते थे, अब वे ऐसी जगह चुन रहे हैं जो लगभग आधे खर्च में पेरिस जैसी फील दे दे।
बजट फ्रेंडली जगहों पर घूम रहे हैं Gen Z
बदल रहा है ट्रैंड
पहले के समय में लोग घूमने-फिरने के लिए पॉपुलर डेस्टिनेशन का चुनाव करते थे। लेकिन, अब हालात एकदम अलग है भीड़भाड़ वाली जगहों से ज्यादा लोग शांति, लोकल कल्चर और असली एक्सपीरियंस का चुनाव कर रहे हैं। युवाओं में ऐसा देखा गया है कि वो सिर्फ फोटो क्लिक करने के लिए ट्रैवल नहीं करना चाहते बल्कि यात्रा के दौरान कुछ नया सीखना और अनुभव करना चाहते हैं।
Destination Dupes चुनने के फायदे
Destination Dupes चुनने के तमाम फायदे होते हैं जैसे- कम भीड़, सस्ता खाना, सस्ती होटल और ज्यादा सुकून। उदाहरण के तौर पर, कई ट्रैवलर्स अब स्कॉटलैंड जाने की बजाए कुर्ग को चुन रहे हैं। स्विटजरलैंड क बजाए खज्जियार का चुनाव कर रहे हैं। ऐसी जगहों का चुनाव करने से ट्रैवलर्स को करीब 30 से 50 प्रतिशत तक पैसे बच जाते हैं। यही कारण है कि अब युवा कम फेमस लेकिन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
इस ट्रेंड का बड़ा फायदा पर्यावरण को भी हो रहा है। जब सारे लोग एक ही जगह पर घूमने नहीं जाते हैं तो इससे ओवरटूरिज्म कम होता है। छोटे शहरों और गांवों की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलता है। साथ ही इससे स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को भी कम नुकसान पहुंचता है।
सीक्रेट ट्रैवल डेस्टिनेशन
Gen Z इस बात का भी खास ध्यान रखते हैं कि वो अपनी सीक्रेट ट्रैवल जगहों को ज्यादा शेयर ना करें। क्योंकि सोशल मीडिया पर कोई भी जगह पॉपुलर होते ही वहां का खर्च अपने आप बढ़ने लगता है और कुछ लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने के उद्देश्य से ही उन जगहों पर जाते हैं। आने वाले समय में Destination Dupes का ट्रेंड और भी तेजी से बढ़ सकता है इस बात की काफी ज्यादा संभावना है।
