Visa Rejection Prevention: मौजूदा समय में पर्यटक विदेश यात्रा करना बेहद पसंद कर रहे हैं। विदेश यात्रा के लिए आपको तमाम देशों में वीजा की आवश्यकता होती है। कई बार ऐसा होता है कि आपने जिस देश के लिए वीजा आवेदन किया है, वह आपके आवेदन को अस्वीकार कर देता है। ऐसे में वीजा रिजेक्शन से बचने के लिए यहां 4 अहम बातें डिटेल में बताई गई हैं, जो आपकी वीजा एप्लिकेशन को मजबूत प्रदान करने का काम कर सकता है।
Visa rejection prevention (photo- Canva)
डॉक्यूमेंट से रिलेटेड जानकारी: अधूरे या गलत दस्तावेज होना वीजा रिजेक्शन का सबसे आम कारण हैं। सुनिश्चित करें कि आपका पासपोर्ट वैध है (कम से कम 6 महीने की वैधता हो), फॉर्म सही से भरा गया है। इसके अलावा फोटो, बैंक स्टेटमेंट, ट्रैवल प्लान, इंश्योरेंस सही फॉर्मेट में होना अनिवार्य है।
फाइनेंशियल प्रूफ: पर्याप्त फाइनेंशियल प्रूफ देना अनिवार्य है। आप जिस देश में यात्रा के दौरान जा रहे हैं वहां रहने, घूमने और लौटने के लिए आपके पास पर्याप्त पैसे होने चाहिए। इसके लिए आपको बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न, जॉब सर्टिफिकेट और बिजनेस प्रूफ लगाना होता है। नकली या फर्जी दस्तावेज देने से बचें क्योंकि इससे तुरंत रिजेक्शन हो सकता है।
स्पष्ट यात्रा उद्देश्य बताएं: वीजा ऑफिसर को साफ-साफ स्पष्ट बताएं कि आप किस उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं। घूमने, पढ़ाई, काम, मेडिकल या किसी को मिलने यात्रा के कारण हो सकते हैं। टूरिस्ट वीजा के लिए ट्रैवल प्लान, होटल बुकिंग, रिटर्न टिकट दिखाना होता है। अगर आप स्टडी वीजा चाह रहे हैं तो एडमिशन लेटर, फीस की रसीद दिखानी होती है।
इंटरव्यू के दौरान सही और आत्मविश्वास से बोलें: अमेरिका, यूके कुछ ऐसे देश हैं जहां वीजा इंटरव्यू भी होता है। घबराएं नहीं, आत्मविश्वास रखें। झूठ ना बोलें, सच साफ-साफ कहें। ध्यान देने योग्य बात ये है कि आप जो बोल रहे हों, वो आपके डॉक्यूमेंट्स से मेल खाता हो।
