Travel Tips: जब सैर-सपाटे बन जाएं संकट, जानें ओवरटूरिज्म के खतरे और समाधान

Travel Tips: ओवरटूरिज्म मौजूदा समय में बड़ा खतरा बनकर सामने आया है। ओवरटूरिज्म केवल पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बड़ा संकट है। ओवरटूरिज्म से बचने के लिए जिम्मेदारी के साथ यात्रा करने की आदत डालना बेहद जरूरी है। ओवरटूरिज्म के नुकसान और उससे बचने के उपाय के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Travel Tips: जब किसी पर्यटन स्थल पर उसकी क्षमता से अधिक पर्यटक आने लगते हैं तो इसे ओवरटूरिज्म कहते हैं। घूमना-फिरना ट्रैंड में हैं जिसके चलते मौजूदा समय में कई पर्यटन स्थल ओवरटूरिज्म (Overtourism) की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। डिजिटल और ग्लोबल दौर में यात्रा करना पहले की तुलना में काफी आसान और सुगम हो गया है जिसका असर पर्यटन स्थल पर पड़ा है। ओवरटूरिज्म के नुकसान और उससे बचने के उपाय के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

ओवरटूरिज्म के नुकसान: ओवरटूरिज्म से प्राकृतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना प्रभावित होती है। प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव, स्थानीय लोगों की परेशानियां, सांस्कृतिक क्षरण, वास्तविक अनुभव में कमी और वातावरणीय क्षति कुछ ऐसे गंभीर नुकसान हैं जो ओवरटूरिज्म का परिणाम हैं।

End of Feed