Travel Destination: प्रकृति की गोद में बसा है ये देश, दूर-दूर तक फैली है शांति, कम पैसों में कर सकते हैं ट्रिप प्लान

Low Budget Travel Places: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही किसी यूनीक डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। अगर आपको ज्यादा भीड़ पसंद नहीं है तो आप इस प्यारे से देश जाने का सोच सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसा ये देश मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों के लिए जाना जाता है।

Mongolia Trip: अगर आप घूमने के लिए कम भीड़भाड़ वाली डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आप मंगोलिया की यात्रा कर सकते हैं। मंगोलिया की यात्रा आपके लिए एक मजेदार अनुभव हो सकती है। जंगलों की सैर से लेकर संस्कृति के अनूठे मेल तक इस देश की यात्रा आपको जिंदगी भर याद रखने के लिए कई यादें दे सकता है। इस ठंडे देश के गर्म झरनों की यात्रा यहां के अद्भुत संस्कृति, घोड़े ऊंट की सवारी यहां करने को बहुत कुछ है।

15 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले मंगोलिया देश की जनसंख्या करीब 35 लाख है। यानी इस देश में हर एक किलोमीटर स्कवॉयर के एरिया में सिर्फ 2 लोग ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप शांति की तलाश में यात्रा करना चाहते हैं तो भी ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

End of Feed