हिमाचल-उत्तराखंड ही नहीं दिल्ली एनसीआर में भी है खूबसूरत Trails, बारिश के मौसम में जरूर करें विजिट

बारिश में पहाड़ों की ट्रिप का मन हो लेकिन लंबी छुट्टी न मिले, तो दिल्ली-NCR के अरावली इलाके शानदार विकल्प हैं। असोला लेक, लेपर्ड ट्रेल, मंगर और घमरोज वॉटरफॉल जैसे रास्ते मानसून में अलग रंग दिखाते हैं।

बारिश शुरू होते ही मन करता है कि बैग उठाएं और सीधे हिमाचल या उत्तराखंड निकल जाएं। लेकिन हर बार दो-तीन दिन की छुट्टी, लंबा सफर और होटल का खर्च निकालना संभव नहीं होता। ऐसे में दिल्ली-NCR वालों के लिए एक अच्छी खबर है, पहाड़ों जैसा एहसास पाने के लिए हमेशा पहाड़ों तक जाना जरूरी नहीं। अरावली की पहाड़ियां NCR के आसपास ऐसे कई (Trails Near Me) रास्ते छिपाए बैठी हैं, जहां बारिश के बाद सूखी चट्टानों पर हरियाली की परत नजर आती है और शहर का शोर पीछे छूटने लगता है।

End of Feed