Tourist Places Near Una: साल के सभी महीने बेहद खास होते हैं, लेकिन कुछ महीने घूमने (Travel) के लिहाज से बेहद स्पेशल होते हैं। दरअसल इन महीनों में लोग बहुत ज्यादा घूमते हैं। घूमने की कुछ लोगों की पहली पसंद हमेशा से हिल स्टेशन (Hill Stations) रहे हैं। मैदानी इलाकों से पहाड़ की ओर आने वाले टूरिस्ट (Tourist) यहां के दीवाने होते हैं। पहाड़ों का मौसम, हवा, खाना, पानी, लाइफस्टाइल समेत कई चीजें उन्हें काफी ज्यादा लुभाती है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Tourism) में घूमने की बेहद सुंदर जगहें हैं, जिनमें ऊना (Una) भी एक सुंदर हिल स्टेशन है। ऊना (Hill Station Una) हिमालय की तलहटी में स्थित है। ऊना में हरे-भरे जंगलों से लेकर बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों भी है। ऊना में कई ऐतिहासिक मंदिर और सदियों पुराने धार्मिक स्थल हैं, जो इसे पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाते हैं।
Tourist Places Near Una: ऊना के आसपास घूमने की जगहें।
ऊना का तापमान सालभर सुखद रहता है और ये चारों ओर से हरी-भरी हरियाली से घिरा हुआ है। सिर्फ ऊना ही नहीं, इसके आसपास भी घूमने की कई सारी अच्छी और सुंदर जगहे हैं। आज हम आपको ऊना के आसपास घूमने (Tourist Places Near Una) की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं।
ऊना के आसपास घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Una)
चिंतपूर्णी मंदिर (Chintpurni Temple)
ऊना के आसपास घूमने की जगहों में एक है चिंतपूर्णी मंदिर। चिंतपूर्णी मंदिर को भारत के 51 शक्तिपीठों में से सबसे महत्वपूर्ण में से एक माना जाता है। माना जाता है कि इस स्थान पर देवी सती का मस्तक गिरा था। ये मंदिर समुद्र तल से 950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हिंदू देवता मां चंडी या छिन्नमस्तिका को समर्पित है। मंदिर की स्थापना सारस्वत ब्राह्मण पंडित माई दास ने की थी। पत्थर से बना यह मंदिर अपने गर्भगृह (मंदिर का सबसे भीतरी गर्भगृह) के लिए फेमस है।
कालेश्वर मंदिर (Kaleshwar Temple)
ऊना के आसपास घूमने वाली जगहों में एक है कालेश्वर मंदिर। कालेश्वर मंदिर भगवान शंकर का मंदिर है। इस मंदिर को श्री कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर भी कहा जाता है। ये मंदिर मूल रूप से पांडवों की ओर से बनाया गया था और कटोच वंश के राजाओं की ओर से इसका पुनर्विकास किया गया था। मंदिर ब्यास नदी के तट पर है। कालेश्वर मंदिर एक अत्यधिक पूजनीय मंदिर है और हजारों भक्त आध्यात्मिक आनंद की तलाश के लिए इस मंदिर में आते हैं।
थानीक पुरा (Thaneek Pura)
चिंतपूर्णी मंदिर के पास स्थित थानीक पुरा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो 950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही पूर्व में छोटी शिवालिक पर्वत श्रृंखला और उत्तर में पश्चिमी हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। यहां कई अलग-अलग मंदिर हैं और ये ट्रैकिंग ट्रेल्स और मेलों के लिए फेमस है। यहां आकर आप प्रकृति की सैर और वन कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
गोबिंद सागर झील (Gobind Sagar Lake)
गोबिंद सागर झील ऊना के पास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। गोबिंद सागर झील ऊना में एक आर्टिफिशियल मानव निर्मित झील है, जो पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आनंददायक जगह है। इस झील का निर्माण साल 1955 में अमेरिकी बांध-निर्माता हार्वे स्लोकम की देखरेख में शुरू किया गया था और 1962 में ये पूरा हुआ। गोबिंद सागर झील नौकायन और नौका सवारी के लिए फेमस है। आप यहां वॉटर स्कीइंग, कायाकिंग, स्कूटर रेसिंग और मछली पकड़ने का भी आनंद ले सकते हैं।
