Tourist Places Near Pauri Garhwal: खिर्सू से लेकर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तक, पौड़ी गढ़वाल के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 28, 2023, 11:43 AM IST

Tourist Places Near Pauri Garhwal: पौड़ी गढ़वाल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। हरे-भरे जंगलों, बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती नदियों के बीच बसा पौड़ी गढ़वाल से हिमालय के मनमोहक दृश्य आप देख सकते हैं। पौड़ी गढ़वाल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के गर्मियों के महीनों के दौरान है।

Tourist Places Near Pauri Garhwal: आज के समय में शायद ही कोई इंसान हो, जो घूमना (Travel) पंसद नहीं करता हो। घूमने के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। हालांकि घूमने के लिए लोगों की पहली पंसद हिल स्टेशन (Hill Station) जरूर होते हैं। लोग सालभर में किसी एक महीने में घूमने के लिए हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जरूर जाते ही हैं। हमारे देश में घूमने के लिए काफी ज्यादा और सुंदर हिल स्टेशन हैं। पहाड़ी राज्यों में हिल स्टेशन सबसे ज्यादा है और सुंदर हैं। ऐसा ही एक हिल स्टेशन है पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal)। पौड़ी गढ़वाल (Tourist Places Near Pauri Garhwal) उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) के गढ़वाल मंडल में आता है। पौड़ी गढ़वाल बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। पौड़ी गढ़वाल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। हरे-भरे जंगलों, बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती नदियों के बीच बसा पौड़ी गढ़वाल से हिमालय के मनमोहक दृश्य आप देख सकते हैं। पौड़ी गढ़वाल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के गर्मियों के महीनों के दौरान है।

यहां आप अपनी फैमिली के साथ आकर शांति से अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। सिर्फ पौड़ी गढ़वाल ही नहीं, इसके आसपास भी घूमने के लिए काफी सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूम सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पौड़ी गढ़वाल के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से घूम सकते हैं।

End of Feed