Tourist Places Near Kausani: भारत (India Tourism) में यूं तो आमतौर पर लोग किसी भी महीने में घूमने (Travel) का प्लान बनाते हैं, लेकिन गर्मी (Summer) के मौसम में ज्यादातर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान करते ही हैं। दरअसल गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी पड़ती है, जिससे बचने के लिए लोग हिल स्टेशन (Hill Station) या किसी ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें आराम मिल सके। हिल स्टेशन के लिए लोग पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) आ रहे हैं। उत्तराखंड में कई सारे ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां बाहर से टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए साल के 12 महीनों आता ही है। ऐसा ही एक हिल स्टेशन है कौसानी (Kausani)। कौसानी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में आता है। यहां आकर आप 350 किलोमीटर तक फैली बर्फ से ढकी हिमालय श्रृंखला का सबसे सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। दिल्ली (Delhi) से कौसानी की दूरी 435 किलोमीटर है। सिर्फ कौसानी ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूम सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कौसानी के आसपास घूमने की कुछ सुंदर और बढ़िया जगह के बारे में बता रहे हैं।
Tourist Places Near Kausani: कौसानी के आसपास घूमने की बढ़िया जगहें।
