Tourist Hotspots Near Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित कर रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की आध्यात्मिक यात्रा को गोंडा जिले तक बढ़ाने का प्रयास तेजी से चल रहा है। दो प्राकृतिक रत्न टिकरी वन और पार्वती अर्गा पक्षी अभयारण्य को पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए नए गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है।
tourist destinations in ayodhya
गोंडा में मुख्य आकर्षणों में से एक पार्वती अर्गा पक्षी अभयारण्य 1,084 हेक्टेयर में फैला है। यह प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास के रूप में काम करता है। सर्दियों के महीनों में ये जगह पर्यटकों की उपस्थिति को और भी ज्यादा गुलजार कर देती है।
ये अभियारण यूरेशियन कूट, मॉलर्ड, ग्रेलैग गीज़, उत्तरी पिंटेल और रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड जैसी प्रवासी प्रजातियों का घर है। इस विविधता ने इसे पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बना दिया है। पक्षी अभयारण्य से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर विशाल टिकरी जंगल भी मौजूद है।
बता दें कि इसके अलावा, अन्य आसपार के स्थलों को भी उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। योग और संस्कृत साहित्य में प्रतिष्ठित व्यक्ति महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडार निर्माणाधीन है। लाल ग्रेनाइट से बनी महर्षि पतंजलि की आकर्षक प्रतिमा जो जयपुर से लाई गई है जल्द ही मंदिर में स्थापित की जाएगी। इस स्थल तक बेहतर पहुंच प्रदान करने के लिए एक नई दो-लेन सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है।
