एक यात्रा 3 पवित्र शहर, काशी-प्रयागराज-अयोध्या दर्शन, जानें डिटेल्स

नए साल के मौके पर आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको काशी, प्रयागराज, अयोध्या दर्शन का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

IRCTC Tour Package 2025: एक यात्रा 3 पवित्र शहर काशी-प्रयागराज-अयोध्या की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 'KASHI-PRAYAGRAJ-AYODHYA' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको काशी, प्रयागराज, अयोध्या में दर्शन करने का मौका मिल रहा है। अगर आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

tour of holy cities

एक यात्रा 3 पवित्र शहर

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 फरवरी 2026 को केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22687 द्वारा सुबह 10:05 बजे प्रस्थान किया जाएगा। वाराणसी आगमन के बाद आवास में चेक-इन करना है। बाद में काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी और अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर के दर्शन करें। शाम को गंगा आरती देखें। वाराणसी में ही रात्रि विश्राम होगा। आपके आगे की यात्रा भी बेहद शानदार रहने वाली है।

End of Feed