शहरों से दूर सुकून की है तलाश तो देखें एशिया के 8 बेस्ट गांव, जानें कहां है भारत का नंबर?

Top Rural Destinations In Asia : दक्षिण भारत के खूबसूरत राज्य केरल के हिल स्टेशन मुन्नार को साल 2025 के लिए एशिया में 7वां सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया है। इस लिस्ट में एशिया के टॉप 8 गांव शामिल है, जहां दुनिया भर के पर्यटक आना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Top Rural Destinations In Asia : देश में कई तरह के खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन हाल ही में केरल का मुन्नार भी पर्यटन के मामले में दुनिया के नक्शे पर चमक उठा है। Agoda की नई रिपोर्ट में एशिया के टॉप 8 गांव की सूची सामने आई है। जिसे टॉप एशिया के टॉप ग्रामीण डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जा रहा है। इस लिस्ट में केरल का मुन्नार 7 वें स्थान पर है। अपने शांत वातावरण और प्रकृति के करीब मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां चारों तरफ चाय के बागान और हरे भरे पहाड़ आपके मन को मोह लेते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

top rural destinations in india

तेजी से बढ़ रहा ग्रामीण टूरिज्म

हर कोई अब शहरों की हलचल से दूर, शांत-और-सुकून वाले वातावरण में कुछ समय बिताना चाहता है। एशिया के ग्रामीण इलाकों में ऐसी जगहें हैं जहाँ प्रकृति की गोद में आप कुछ समय बिता सकते हैं। उनमे से केरल का मुन्नार अहम स्थान रखता है। यहाँ ऊँचे-ऊँचे चाय के बागान, ठंडी-ठंडी हवाएँ, नीले आकाश के नीचे हरियाली और शांत वातावरण एक साथ मिलता है। इसे हिल स्टेशन कहा जाता है, लेकिन ये उससे कहीं ज्यादा है। यहां न केवल आपको पहाड़ देखने को मिलते हैं, बल्कि यहां प्रकृति और सुकून का पूरा पैकेज मिलता है। आइए जानते हैं क्यों...

End of Feed