जन्नत से कम नहीं भारत की ये सड़कें, बर्फीले पहाड़ों का लुत्फ उठाने के लिए आज ही बनाएं प्लान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 20, 2025, 09:43 AM IST

भारत में ऐसी कई शानदार सड़कें हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं, खासकर अगर आप बर्फीले पहाड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। यहां इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी सड़कों और उनके आसपास के अद्भूत नजारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हममे से शायद ही कोई होगा जिसे घूमने का शौक नहीं होगा। छुट्टियां मिलते ही हम अक्सर अपने दोस्तों, करीबियों, फैमिली के साथ ट्रैवल प्लान बना लेते हैं। खासकर लोग गर्मियों में वादियों की सैर करना पसंद करते हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हिल स्टेशन्स पर ज्यादा तर लोग ट्रेन या फिर बस से ट्रैवल करते हैं। लेकिन रोड ट्रिप की बात काफी अलग होती है। भारत में कई ऐसे शानदार रूट्स हैं जहां का नजारा अपने आप में अद्भूत लगता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ ऐसे शानदार Highway के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोड ट्रिप के लिहाज से बेहतरीन है।

Untitled design (1)

मनाली-लेह राजमार्ग

यह राजमार्ग आपको हिमालय के अद्भुत नजारों से रूबरू कराता है। ऊंचे पहाड़, बर्फीली चोटियां और खूबसूरत घाटियां इस यात्रा को यादगार बना सकती हैं। इस रूट में पड़ने वाले रोहतांग पास, बारालाचा ला और लाचुंग ला जैसे स्थान नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं।

End of Feed