मानसून का मौसम रोमांच का मौसम माना जाता है। इस मौसम में चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है। घूमने के लिहाज से भी ये मौसम में बेस्ट माना जाता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां का नजारा बरसात के मौसम में देखने लायक होता है। महाराष्ट्र भी उन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की हरी-भरी वादियां, झरने और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। ऐसे में यहां हम आपको महाराष्ट्र की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जमकर एन्जॉय कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते हैं।
Best places to visit in Maharashtra during monsoon (AI Images)
लोनावला
मानसून में घूमने के लिए लोनावला बेस्ट हिल स्टेशन है। यहां की हरियाली और झरने इस जगह को खास बनाते हैं। मुंबई और पुणे के बीच स्थित यह हिल स्टेशन बारिश में किसी जन्नत से कम नहीं लगते। जुलाई में लोनावला में भारी बारिश होती है। तापमान आमतौर पर 22°C से 28°C के बीच रहता है। इस महीने में लगभग 652 मिमी औसत बारिश होती है। यहां के नज़ारे अद्भूत रहते हैं। ऐसे में मानसून में यहां जरूर घूमने जाएं।
महाबलेश्वर
मानसून में महाबलेश्वर की यात्रा करना एक यादगार ट्रिप हो सकता है, क्योंकि इस दौरान यह हिल स्टेशन अपनी पूरी प्राकृतिक सुंदरता के साथ खिल उठता है। पश्चिमी घाट की सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित, महाबलेश्वर हरियाली, धुंध भरे पहाड़, बहते झरने और ताजी हवा के साथ एक मनमोहक दृश्य देता है। जुलाई में महाबलेश्वर में मानसून चरम पर होता है। इस दौरान भारी बारिश होती है, जो चारों ओर हरियाली और धुंध का एक जादुई वातावरण बनाती है।
अंबोली
अंबोली में मानसून का नजारा देखते ही बनता है। यह जगह मानसून के दौरान खास आकर्षण का केंद्र बनती है। अंबोली में आप अंबोली झरना, नागोबा लिंग, हिरनगड किला और मावलामाई डोंगर जैसी जगहों पर घुम सकते हैं।
