• चोंग साई ताकू • ता फ्राया एन.पी • बान क्रुअट और लहन साई के निकट सीमा क्षेत्रThailand Cambodia Travel: एशिया के सबसे खूबसूरत देशों की लिस्ट में थाईलैंड और कंबोडिया दोनों का ही नाम आता है। पर्यटन के लिए ये दोनों ही जगहें काफी लोकप्रिय हैं, कम बजट में समुद्री सौंदर्य देखने, शानदार नाइट लाइफ का लुत्फ उठाने तो एतिहासिक विरासत का अनुभव करने के लिए यहां हर साल लाखों पर्यटक जाते हैं। आसानी से वीजा मिल जाने के कारण यहां पर कई भारतीय घूमने जाते हैं, हालांकि मौजूदा विवादों के चलते थाईलैंड के भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक सूचना जारी की थी। जिसमें 7 जगहों के नाम लिखे गए हैं, जहां इस वक्त घूमने जाने से बचने की सलाह दी गई है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में थाईलैंड या कंबोडिया जाने का प्लान बना रहे हैं। तो दूतावास की एडवाइजरी जरूर चेक करके ही जाएं।
इन जगहों पर जाने से बचे
24 जुलाई को भारतीय दूतावास द्वारा जारी की एडवाइजरी के मुताबिक यात्रियों को अगले नोटिस तक इन 7 जगहों पर जाने से बचना चाहिए -
उबोन रत्चथानी (Ubon Ratchathani)
• फु चोंग‑ना योई राष्ट्रीय उद्यान (ना चालुआई)
• केंग लम्दुआन (नाम यूएन)
• चोंग एन मा चेकपॉइंट (नाम यूएन)
सुरिन (Surin)
• प्रसात ता मुएन थॉम/टोड
• प्रसात ता क्वाई
• प्रसात बान प्लुआंग
• प्रसात फुम पोन
• चोंग चोम
• फानोम स्वाई वन पार्क
• फानोम डोंग राक सीमा क्षेत्र
सिसाकेट (Sisaket)
• खाओ फ्रा विहान एनपी (फा मो आई डेंग)
• चोंग सा‑नगम
• कंथारलक और फु सिंग के निकट सीमावर्ती क्षेत्र
बुरीराम (Buriram)
• चोंग साई ताकू
• ता फ्राया एन.पी
• बान क्रुअट और लहन साई के निकट सीमा क्षेत्र
सा काएओ (Sa Kaeo)
• बान ख्लोंग ल्यूक चेकपॉइंट और रोंग क्लूआ मार्केट
• प्रसात सदोक कोक थॉम
• अरन्याप्रथेट और ख्लोंग हाट के निकट सीमा क्षेत्र
चंथाबुरी (Chanthaburi)
• बान लाम और बान फ़ैट काड चौकियाँ
• पोंग नाम रॉन और सोई दाओ के पास सीमा क्षेत्र
त्रात (Trat)
• बान हैट लेक, बान मुएन दान और बान मा मुआंग चौकियाँ
दूतावास द्वारा जारी इस एडवाइजरी में पर्यटकों से निवेदन किया गया है कि, इन जगहों पर जाने से फिल्हाल बचाव किया जाए। साथ ही इससे जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए TAT Call Center 1672 पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
