National parks to visit in summer, best wildlife safari: गर्मियों का सीजन चल रहा है, इन छुट्टियो में अगर आप भी परिवार और बच्चों के साथ किसी बढ़िया सी ट्रिप की (Summer Travel) प्लानिंग कर रहे हैं। तो नेचर लवर्स शानदार सी वाइल्ड लाइफ सफारी (Wildlife Safari) पर जा सकते हैं, जहां आपको नदी, जंगल, झरनों के साथ साथ प्रकृति के अनदेखे रूप (Best Wildlife safari in India) को करीब से देखने का मौका मिलेगा। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज भारत पशु-पक्षियों की अलग अलग प्रजातियों का ऐसा मेल रखता है, जैसा आपने कभी कहीं नहीं देखा होगा। इन समर वेकेशन्स (Summer Vacation) में आप भी बच्चों को देश के इन खूबसूरत नेशनल पार्क्स (National Park in India) में लेकर जा सकते हैं। देखें वाइल्ड लाइफ सफारी के लिए देश की (Summer travel destination) बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स -
Summer Travel: Best national parks of India must try wildlife safari destinations for summer in India
Best Wildlife Safari in India
हेमिस नेशनल पार्क (National Park in Ladkh)
गर्मियों की छुट्टी में किसी ठंडी जगह पर जाने का मन और वन्यजीवों को करीब से देखने की चाह भी है। तो समर वेकेशन्स के लिए लद्दाख के हेमिस नेशनल पार्क से बेहतर शायद ही कोई जगह हो सकती है। देश का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित ये नेशनल पार्क अपने हिम तेंदुए यानी की स्नो लेपर्ड्स की अनदेखी प्रजाती के लिए बेहद मशहूर हैं। मात्र 20 रूपये की एंट्री फीस में आप हेमिस नेशनल पार्क में लद्दाख के अनूठे वन्य जीवन का लुत्फ उठा सकते हैं।
जिम कॉर्बेट (Jim Corbett National Park)
वाइल्ड लाइफ सफारी करने का मन है, तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर आपके लिए एकदम बेस्ट साबित हो सकती है। एशिया का सबसे पहले नेशनल पार्क जिम कॉर्बेट वाइल्ड सफारी के लिए काफी मशहूर है। जिम कॉर्बेट में आप बंगाल टाइगर, चितल, हिरण, एशियाई हाथी, घड़ियाल, काले भालू से रूबरू हो सकते हैं।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क (National Park in Madhya Pradesh)
भारत के दिल में बसा मध्य प्रदेश खूबसूरती में किसी से कम नहीं है, मध्य प्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क वाइल्ड लाइफ सफारी करने के लिए बेहद प्यारी जगह है। रीवा क्षेत्र में स्थित बांधवगढ़ अपने बाघों के लिए बहुत मशहूर है। जंगल सफारी करने के लिए यहां आपको शानदार जीप मिलेगी, जिसकी कीमत 4-5 हज़ार के आस पास हो सकती है।
पेंच नेशनल पार्क (Wildlife Safari in Maharashtra)
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की बॉर्डर पर स्थित पेंच नेशनल पार्क तेंदुओं के लिए बहुत मशहूर है। 400 स्क्वेयर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला ये राष्ट्रीय उद्दान गर्मियों में घूमने के लिए बहुत ही अच्छी ट्रेवल डेस्टिनेशन है। नील गाय, काले तेंदुए, शेर, भालू पेंच के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। 3-5 घंटे की पेंच वाइल्ड लाइफ सफारी के लिए आपको मात्र 3000 रुपये खर्च करने होंगे।
काज़ीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga wildlife safari Assam)
असम की खूबसूरत वादियों में घूमने के लिए गर्मियों का सीजन बहुत ही बढ़िया समय होता है। यूनेस्को द्वारा व्लर्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका काज़ीरंगा नेशनर पार्क नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है। काज़ीरंगा में आपको एक सींग वाले गैंडे, हाथी, भालू, पैंथर आदि देखने को मिलेगे।
