Heatwave: यहां पहुंचते ही भूल जाएंगे हीटवेव, गर्मियों में जन्नत बन जाती हैं ये 5 जगहें

Heatwave: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं। लेकिन अब हाल ये है कि कई मशहूर हिल स्टेशन भी गर्म हवाओं की चपेट में आने लगे हैं।

Heatwave: उत्तर भारत में इस वक्त भयंकर हीटवेव चल रहा है जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। एक जमाना था जब भारतीय पर्यटक गर्मी आते ही पहाड़ों की ओर भागने लगते थे। लेकिन, ज्यादा भीड़भाड़ के चलते इस साल तो पहाड़ भी जाकर लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। शिमला में पर्यटकों को पोर्टेबल पंखे लिए घूमते देखना, मसूरी की सड़कों का अत्यधिक गर्म होना और मनाली का असामान्य रूप से गर्म होना एक बात साफ करता है कि हीटवेव की लहर पहाड़ों पर भी चढ़ गई है। अगर गर्मियों की छुट्टियों में आप हीटवेव से बचना चाहते हैं और धुंध भरी सुबह और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां 5 ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में कम लोग जानते हैं और वह अभी भी पर्यटकों को गर्मी से राहत दे रही हैं।

Summer Travel Heatwave

यहां पहुंचते ही भूल जाएंगे हीटवेव

1- तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का तवांग उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो गर्मी से दूर पहाड़ों की ठंडी गोद में कुछ दिन बिताना चाहते हैं। पूर्वी हिमालय की ऊंची वादियों में बसा यह शहर मई-जून में भी काफी ठंडा रहता है। यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे जिंदगी की भागदौड़ अचानक धीमी पड़ गई हो। रास्ते भर बादलों से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और शांत माहौल सफर को यादगार बना देते हैं। तवांग मठ, खूबसूरत झीलें और हर तरफ फैली हरियाली यहां आने वालों का दिल जीत लेती है।

End of Feed