Sikkim Tourism: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी, इस दिन से टूरिस्ट कर सकेंगे जन्नत के दीदार

Sikkim Tourism: पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। सिक्किम का मंगन जिला 1 दिसंबर से फिर से खुलने जा रहा है। युमथांग घाटी, लाचुंग और गुरु डोंगमार झील के दीदार करना अब बेहद आसान होने वाला है। फिर से खुलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। गुरु डोंगमार झील, दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक हैं यहां आप उसके दीदार कर सकते हैं।

Sikkim Tourism: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी है। पर्यटकों को एक बार फिर सिक्किम के मंगन जिले में प्रमुख हिमालयी स्थलों की यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। मंगन जिला 1 दिसंबर से फिर से खुलने जा रहा है। युमथांग घाटी, डिकचू, लाचुंग और प्रतिष्ठित गुरु डोंगमार झील जैसे आश्चर्यजनक स्थान के दीदार करना अब सुलभ होने जा रहा है।

मानसून और भारी बारिश के कारण कई महीनों के व्यवधान के बाद ये खुलने जा रहा है। मालूम हो कि लगातार बारिश के कारण लगभग 5 महीने पहले यहां भारी भूस्खलन हुआ, जिससे उत्तरी सिक्किम राजमार्ग पर सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को तगड़ा नुकसान पहुंचा।

End of Feed