श्री जगन्नाथ की पावन आध्यात्मिक यात्रा, 7 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं या फिर आध्यात्मिक यात्रा में रूचि रखते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Shree Jagannatha Spiritual Yatra: परिवार के साथ अगर आप आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने SHREE JAGANNATHA SPIRITUAL YATRA नाम से बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पुरी, कोणार्क, चिल्का और भुवनेश्वर की यात्रा करवाई जा रही है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 जनवरी 2026 को कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 15644 में सवार होने के लिए एकत्रित हों। ट्रेन के रात 11:45 बजे प्रस्थान करने की उम्मीद है। यह रात्रिकालीन यात्रा होगी।

IRCTC Tour Package

श्री जगन्नाथ की पावन आध्यात्मिक यात्रा,

भगवान जगन्नाथ के दर्शन इस पैकेज के तहत आप कर सकेंगे। दर्शन के बाद गोल्डन बीच पर घूमने-फिरने और मौज-मस्ती का समय मिलेगा। पास के बाजारों में घूमकर खरीदारी भी कर सकेंगे। इसके बाद पुरी के होटल में रात ठहरेंगे। अगले दिन पुरी से सतपाड़ा स्थित चिल्का झील के लिए निकलेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है और प्रवासी पक्षियों के लिए जानी जाती है। यहां बोट राइड के जरिए बर्ड्स आइलैंड और इरावडी डॉल्फिन देखेंगे। रास्ते में अलारनाथ मंदिर, पुरी के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद पुरी में ही रात का ठहराव रहेगा। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार रहने वाली है।

End of Feed