Navratri Travel Guide: हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण नवरात्रि के पावन पर्व पर अगर आप धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे में इस पर्व को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए श्रद्धालु तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। नवरात्रि के दौरान यात्रा सुरक्षित और सुखद रहे इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Navratri Travel Tips (photo: canva)
यात्रा से पहले तैयारी करें: यात्रा की योजना पहले से बनाएं अगर आप व्रत रख रहे हैं तो खाने-पीने की सामग्री साथ रखें। आवश्यक वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, दवाइयां तो आपके साथ होनी ही चाहिए इसके साथ ही पूजा के सामान भी साथ ही रखें।
नियमों में लचीलापन रखें: यात्रा के दौरान व्रत के नियमों में लचीलापन रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और कठिन व्रत ना लें। जरूरत पड़े तो व्रत में थोड़ी छूट लेकर सेहत को प्राथमिकता दें।
समय का ध्यान रखें: नवरात्रि के पावन पर्व पर भीड़-भाड़ होना स्वाभाविक है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा सावधानी बरतें। मौसम और ट्रैफिक की जानकारी लेते रहें और दिन का सही समय चुनें ताकि आप आराम से डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएं।
धार्मिक नियमों का पालन करना जरूरी: यात्रा के दौरान पूजा-अर्चना के समय का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। गंदगी से बचें और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। जहां भी रुकें, वहां साफ जगह बनाकर ही पूजा-अर्चना करें।
