मेघालय का वो झरना जिसे देखकर ठहर जाए वक्त, नजारा देख आनंद महिंद्रा भी हुए फैन!

भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके में मौजूद मेघालय सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि कुदरत का वह कैनवास है जहां आपको बादल और धरती के बीच काफी खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसे ही खूबसूरत झरने की वीडियो साझा की है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Seven Sisters Waterfalls Meghalaya: भारत के पूर्वोत्तर कोने में बसा मेघालय सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि कुदरत का वह खूबसूरत कैनवास है जहां बादल और जमीन अक्सर गले मिलते नजर आते हैं। इसी जादुई प्रदेश के ईस्ट खासी हिल्स जिले में 'सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल्स' स्थित है। इस खूबसूरत झरने का वीडियो हाल ही में दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जब सोशल मीडिया पर साझा किया तो लोग इसके बारे में अधिक जानने लगे। आनंद महिंद्रा ने इसे "Poetry in Motion" (गतिशील कविता) लिखा। जबकि स्थानीय लोग इसे 'नोहसिंगिथियांग' (Nohsngithiang) के नाम से जानते हैं। यह झरना लोगों को प्रकृति का शानदार अहसास कराता है।

Seven Sisters Waterfalls Meghalaya

मेघालय का खूबसूरत झरना (Photo - Social Media)

प्रकृति की सात धाराएं

अपनी अनोखी बनावट से पहचान रखने वाला ये झरना करीब 315 मीटर (1,033 फीट) की विशाल ऊंचाई से गिरता है। यह झरना चूना पत्थर की खड़ी चट्टानों से सात अलग-अलग धाराओं में फूटता है। इसका नजारा ऐसा लगता है कि प्रकृति ने अपनी सात बेटियों को पहाड़ों की गोद में खेलने के लिए छोड़ दिया हो। सात धाराओं के कारण ही इस झरने को 'सेवन सिस्टर्स' के नाम से भी जाना जाता है।

End of Feed