PM मोदी-मेलोनी विजिट से चर्चा में आया Colosseum, 2000 साल पुराना ये अजूबा, जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें

Rome Colosseum: रोम का 2000 साल पुराना अजूबा कोलोसियम एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी यहां पहुंचे थे। आइए जानते हैं इसके 5 ऐसे छुपे हुए सच जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

Rome Colosseum: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कोलोसियम का दौरा किया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अगर आप इतिहास और पुरानी इमारतों में थोड़ा भी इंटरेस्ट रखते हैं, तो कोलोसियम का नाम आपने जरूर सुना होगा। ये इटली के रोम शहर में बना एक बहुत ही विशाल और मशहूर ऐतिहासिक स्टेडियम है। कोलोसियम का निर्माण करीब 2000 साल पहले हुआ था। रोमन सम्राट वेस्पासियन ने लगभग 70-72 ईस्वी के बीच इसका निर्माण शुरू कराया था और उनके बेटे टाइटस ने 80 ईस्वी में इसे पूरा करवाया।

​घूम आओ कोलोसियम ​ (फोटो: instagram)

घूम आओ कोलोसियम (फोटो: instagram)

कोलोसियम का इस्तेमाल उस वक्त मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए किया जाता था। यहां पर ग्लैडिएटर लड़ाइयां होती थीं, जिसमें योद्धा आपस में या फिर जंगली जानवरों के साथ लड़ते थे। ये मुकाबले कई बार जानलेवा भी साबित होते थे। रोम के लोग इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कोलोसियम में इकट्ठा होते थे। कोलोसियम में होने वाली लड़ाई को उस समय का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट माना जाता था।

End of Feed