Ranthambore Trip: वाइल्ड लाइफ लवर्स कर सकते हैं ट्रिप प्लान, इन महीनों में दिखता है बाघ

Ranthambore Travel Guide: भारत के सबसे फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक रणथंभौर टूरिस्ट लोगों को खासा लुभाता है। बाघ देखे जाने की बढ़ती संभावनाओं के लिए ये जगह काफी पसंद की जाती है। वन्यजीव प्रजातियों से लेकर प्राचीन इतिहास तक यहां कई ऐसी जानकारी है जो आपको पूरी तरह से बांधी रहेगी।

Ranthambore National Park: राजस्थान में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। तकरीबन 392 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली ये खूबसूरत जगह वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध इतिहास की गवाही देती है। इसके साथ-साथ बंगाल बाघों की समृद्ध आबादी के लिए ये जगह जानी जाती है। रणथंभौर का समृद्ध इतिहास बेहद प्राचीन है जो 8वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है।

घूमने-फिरने के दौरान यहां आपको वन्य जीवन की उल्लेखनीय विविधता देखने को मिल जाएगी। ना केवल प्रतिष्ठित बंगाल टाइगर, बल्कि तेंदुए, स्लॉथ भालू, लकड़बग्घा, सांभर, चीतल और नीलगाय सहित हिरण की विभिन्न प्रजातियां यहां आपको देखने को मिल जाएंगी। यह पार्क पक्षी देखने वालों के लिए भी जन्नत से कम नहीं है। 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी यहां निवास करते हैं।

End of Feed