Ramgarh Places to Visit: मुक्तेश्वर से लेकर नौकुचियाताल तक, रामगढ़ के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया और सुंदर जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jul 3, 2023, 11:46 AM IST

Ramgarh Places to Visit: पहाड़ों से घिरा रामगढ़ अपने फलों को लेकर काफी मशहूर है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित रामगढ़ अपने फलों के लिए तो फेमस है ही, साथ ही ये प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी फेमस है।

Ramgarh Places to Visit: छुट्टियों में इंसान सबसे ज्यादा घूमने (Travel) का ही प्लान बनाता है। आमतौर पर लोग पहाड़ों (Mountains) पर भी ज्यादा घूमना पसंद करते हैं। दरअसल पहाड़ों पर घूमने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको यहां काफी ज्यादा बढ़िया और सुंदर ऑप्शन मिल जाते हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) घूमने के लिए एक टूरिस्ट हब (Tourist Hub) बन चुका है। पिछले कुछ सालों में यहां काफी संख्या में घूमने के लिए आ रहे हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) में घूमने की एक ऐसी ही जगह है रामगढ़ (Ramgarh)। रामगढ़ को 'कुमाऊं के फलों का कटोरा' के रूप में भी जाना जाता है। पहाड़ों से घिरा रामगढ़ (Tourist Places Near Ramgarh) अपने फलों को लेकर काफी मशहूर है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित रामगढ़ अपने फलों के लिए तो फेमस है ही, साथ ही ये प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी फेमस है। यहां से हिमालय की विशाल सुंदरता साफ नजर आती है। रामगढ़ (Ramgarh Places to Visit) में घूमने की कई सारी जगहें हैं। सिर्फ रामगढ़ ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने के कई सारे ऑप्शन हैं, जहां आप जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपसे कुछ ऐसी घूमने की जगहें आपके साथ शेयर करना चाह रहे हैं, जहां आप जा सकते हैं।

रामगढ़ के आसपास घूमने की सुंदर और बढ़िया जगहें (Tourist Places Near Ramgarh)

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

रामगढ़ के आसपास घूमने की जगहों में मुक्तेश्वर काफी स्पेशल है। नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर एक हिल स्टेशन है। मुक्तेश्वर का नाम यहां स्थित 350 साल पुराने शिव मंदिर के नाम पर रखा गया है, जिसे मुक्तेश्वर धाम कहा जाता है। मुक्तेश्वर देवद्वार के फलों के बगीचों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां से हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखलाएं देखी जा सकती हैं। रामगढ़ आने पर आपको मुक्तेश्वर जरूर घूमना चाहिए।

End of Feed