Raksha Bandhan Travel Ideas: रक्षाबंधन के लिए कुछ बेहतरीन ट्रिप प्लान्स और डेस्टिनेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। राखी के पावन अवसर पर इस बार आप भाई-बहन के साथ मिलकर कोई खूबसूरत जगह जाने का प्लान कर सकते हैं। इन 4 जगहों की यात्रा आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Raksha Bandhan trip plans (photo-canva)
नैनीताल: झीलों की खूबसूरती को करीब से जानने के लिए आप नैनीताल का रुख कर सकते हैं। सुंदर झीलों और हरे-भरे पहाड़ों के लिए फेमस नैनीताल रक्षाबंधन के मौके पर आपके रिश्ते में नयी ताजगी ला सकता है। नाव की सवारी, मॉल रोड की सैर और पहाड़ी ट्रेकिंग का मजा आप यहां ले सकते हैं।
जयपुर: रक्षाबंधन पर थोड़ी शाही यात्रा करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो जयपुर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। जयपुर के किले, महल और रंग-बिरंगे बाजारों में घूमना भाई-बहन दोनों के लिए यादगार अनुभव साबित हो सकता है।
शिमला: पहाड़ों की गोद में सुकून पाने के लिए शिमला का रुख कर सकते हैं। ठंडे मौसम, सुंदर पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए शिमला जाना जाता है जहां प्रकृति का आनंद लेना बेहद सुखद अनुभव साबित होता है।
ऋषिकेश: आध्यात्म और एडवेंचर का संगम आपको यहां देखने को मिलेगा। रक्षाबंधन ट्रिप के लिए परफेक्ट लोकेशन की अगर आप तलाश में हैं तो ऋषिकेश जा सकते हैं। नदी में रिवर राफ्टिंग, शाम को गंगा आरती का आनंद भाई-बहन के लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।
