अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं घूम पाएंगे अपने पसंदीदा हिल स्टेशन, वैध पास के बाद ही मिलेगी एंट्री

उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाने से पहले आपको एक बार विचार कर लेना चाहिए। क्योंकि अब आप पसंदीदा हिल स्टेशन बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं घूम सकते हैं। जी हां मसूरी घूमने से पहले अब आपको रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऋषिकेश और नैनीताल आने वालों को भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

गर्मियों से राहत पाने और कुछ पल सुकून से गुजारने के लिए लोग हिल स्टेशन पर जाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ हिल स्टेशन जैसे मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश ऐसी जगहें हैं, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस भीड़ को संभालने में प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन सभी समस्याओं से बचने के लिए प्रशासन में एक फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। जिससे प्रशासन और पर्यटक दोनों को काफी सहूलियत होगी। जी हां हाल ही में आई खबरों की मानें तो आपको अब इन हिल स्टेशनों पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। आइए जानते हैं क्या है ट्रैवलिंग का नया रूल?

New travel Rule

मसूरी आने से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड से सामने आई खबरों की मानें तो अब आपको मसूरी आने से पहले प्री रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ये रजिस्ट्रेशन गर्मी, सर्दी की छुट्टियों और लंबे वीकेंड पर अनिवार्य होगा। यदि आप बिना रजिस्ट्रेशन मसूरी घूमने जाते हैं, तो आपकी एंट्री को प्रतिबंधित किया जा सकता है। ये नया नियम मसूरी में लगातार बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए बनाया जा रहा है।

End of Feed