Prayagraj Tourist Places: प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम स्थल है। भारत के लोगों का ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्टों को भी प्रयागराज काफी पसंद आता है। इस बार महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में ही किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप प्रयागराज गए हों तो इस धार्मिक स्थान जरूर से जरूर घूमने जाएं। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे ऐसे शहर के बारे में जो भारत में प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।
चित्रकूट: प्रयागराज से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकूट बसा हुआ है। हिन्दू धर्म में चित्रकूट का अत्यधिक महत्व है। धार्मिक, ऐतिहासिक, और सांस्कृतिक रुप से महत्वपूर्ण चित्रकूट की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। कुछ प्रमुख बातें हैं जो चित्रकूट को बेहद खास बनाती हैं-
रामायण से संबंध: चित्रकूट का संबंध रामायण से है। माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ कुछ टाइम चित्रकूट में बिताया था। चित्रकूट का प्रमुख तीर्थ स्थल रामघाट भगवान राम के जीवन से जुड़ा हुआ है जो गंगा आरती के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सीता कुंड और लक्ष्मण पर्वत भी आप जा सकते हैं।
प्रमुख दर्शनीय स्थल: बरमान घाट, कण्व आश्रम, राम घाट, चित्रकूट जलप्रपात और धर्म सागर यहां प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। इसके अलावा पहाड़ियां, जलप्रपात, घने जंगल और नदियां चित्रकूट को प्राकृतिक स्वर्ग बनाती हैं। यहां की सतना नदी भी काफी महत्वपूर्ण है।
कैसे पहुंचे चित्रकूट: सड़क मार्ग द्वारा आसानी से चित्रकूट पहुंचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ये अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां के प्रमुख शहरों और चित्रकूट के बीच नियमित बस सेवाएं चलती हैं। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कचहरी रेलवे स्टेशन है। खजुराहो इसके निकटतम एयरपोर्ट है।
