नेचर की गोद में सुकून! शहर की आपधापी से दूर निकल जाएं इन शांति भरे जंगलों की ओर, देखें खास जगहें

Peaceful Forest Destinations In India : आज शहरों की रफ्तार भरी जिंदगी में कुछ पल सुकून के बिता पाना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में यदि आप कुछ शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको शहरों से आगे निकल जंगलों की ओर बढ़ना चाहिए। जी हां आज हम इसके लिए कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन बताएंगे।

Peaceful Forest Destinations In India : महानगरों और शहरों की तनाव भरी लाइफ और काम की थकान हमें अक्सर परेशान कर देती है। जिससे निजात पाने के लिए आप कभी-कभी नेचर की ओर निहारते होंगे। जी हां यदि आप सुकून की तलाश में हैं, तो आपको प्रकृति की ओर लौटना चाहिए। जी हां आज हम आपको जंगल पर्यटन या फॉरेस्ट रिट्रीट्स के बारे में बताएंगे जिसका चलन आज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे लोग जो शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं, वे अब पहाड़ों और जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी शांत और खूबसूरत जगहें, जहां लोग तन और मन दोनों का सुकून पा रहे हैं।

Peaceful forest destinations

वायनाड फॉरेस्ट, केरल

प्रकृति के बीच समय बिताना हो और दक्षिण भारत की बात न हो ये नहीं हो सकता है। केरल राज्य में मौजूद वायनाड फॉरेस्ट एक ऐसी जगह है, जो नेचर लवर्स को बेहद पसंद आती है। जो लोग “डिजिटल डिटॉक्स” करना चाहते है, वो यहाँ के जंगलों में बने ईको-रिसॉर्ट्स में कुछ समय बिता सकते हैं। इसमें न तो भीड़ होती है और न ही शहर का शोर। यहां आपको प्रकृति का कमाल नजारा देखने को मिलेगा।

End of Feed