Pattaya Travel Guide in Hindi: समुंदर, मस्ती, शॉपिंग, एडवेंचर और शांति अगर आपको सबकुछ एकसाथ चाहिए तो पटाया की यात्रा परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेश है। किफायती और आकर्षक होने के चलते थाईलैंड का बेहद मशहूर शहर पटाया भारतीय पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। पटाया की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दे इसके लिए कुछ छोटी से छोटी जानकारी है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प पटाया का एक पूरा ट्रैवल गाइड आपको यहां बताया गया है।
Pattaya Travel Guide (photo- canva)
पटाया में घूमने की टॉप की जगहें: मस्ती, म्यूजिक, बार, लाइव शो के लिए वॉकिंग स्ट्रीट, बोट राइड, बीच फन, स्कूबा के लिए कोरल आईलैंड, नोंग नूच गार्डन, सैंक्चुअरी ऑफ ट्रुथ, नोंग नूच ट्रॉपिकल गार्डन, पटाया फ्लोटिंग मार्केट, आर्ट इन पैराडाइज म्यूजियम, बिग बुद्धा हिल यहां का प्रमुख आकर्षण है।
कहां ठहरें और क्या खाएं: बजट होटल-ट्री हाउस, रेड प्लैनेट पटाया, द स्टे होटल, मिड-रेंज होटल-हॉलिडे इन, बेस्ट बेला, इबिस पटाया, लक्सरी- हिल्टन पटाया, अवनी पटाया, सेंटारा ग्रैंड मिराज में ठहर सकते हैं। खाने के लिए आप थाई स्ट्रीट फूड- पैड थाई, सम टम (पपाया सलाद), थाई करी, सीफूड- ग्रिल्ड फिश, श्रिम्प, स्क्विड का मजा जरूर लें। गौर करने वाली बात ये है कि पटाया में शाकाहारी विकल्प भी आसानी से मिलते हैं।
पटाया कैसे पहुंचे: भारत से बैंकॉक के लिए कई सस्ती उड़ानें उपलब्ध हैं। बैंकॉक से टैक्सी लेकर आप यहां पहुंच सकते हैं। तकरीबन 2 घंटे का आपको समय लगेगा जिसके लिए 2 से 3 हजार तक का किराया देना पड़ सकता है। सस्ते में बैंकॉक से पटाया पहुंचने के लिए बस या ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं। बस के द्वारा ₹300 से ₹400 के खर्चे पर आप यात्रा कर सकते हैं।
