Old Goa Sightseeing: गोवा के गौरवशाली इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने के लिए आपको इस बार ओल्ड गोवा की यात्रा को अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करना चाहिए। ओल्ड गोवा एक समय पुर्तगालियों की राजधानी थी जहां यात्रा के दौरान आज भी आपको पुर्तगालियों की छाप देखने को मिल जाएगी। ओल्ड गोवा के चर्च और किले UNESCO की विश्व धरोहर स्थल के अंतर्गत आते हैं।
Old Goa Travel Guide (image credit-canva)
बासिलिका ऑफ बॉम जीसस: यात्रा के दौरान आप विश्व प्रसिद्ध चर्च बासिलिका ऑफ बॉम जीसस जाना ना भूलें। सेंट फ्रांसिस जेवियर की राख आज भी यहां सुरक्षित है। 1605 में बना यह चर्च हजारों श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ स्थान है।
आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मार्केट: स्थानीय हस्तशिल्प, कढ़ाई और चित्रकारी को देखने के लिए आप आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स मार्केट जाना ना भूलें। इस मार्केट की यात्रा आपकी ओल्ड गोवा की यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना देगी।
से कैथेड्रल: एशिया का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च से कैथेड्रल आप घूमने के लिए जा सकते हैं। अद्भुत वास्तुकला के लिए से कैथेड्रल जाना जाता है। बासिलिका ऑफ बॉम जीसस के नजदीक से कैथेड्रल का निर्माण 1562 में हुआ था।
यात्रा टिप्स: भीड़ से बचा जा सके इसके लिए सुबह जल्दी निकलें। छोटी से छोटी जगहों के बारे में डिटेल में जानने के लिए स्थानीय गाइड से टूर करवाना ज्यादा बेहतर होगा। यात्रा के दौरान गोवा की स्पेशल डिशेज ट्राई करना बिल्कुल मत भूलें।
