नवंबर की ठंड में पाएं आध्यात्मिक गर्माहट! जानें कैसे बनाएं मथुरा-वृंदावन घूमने का प्लान, जानें दर्शन की पूरी जानकारी

Mathura Vrindavan Winter Travel Guide : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए आध्यात्मिक यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त स्थान यदि कोई है तो वह भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन है। यदि इस नवंबर के महीने में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए मथुरा-वृंदावन का ट्रिप बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इस ट्रिप की पूरी जानकारी...

Mathura Vrindavan Winter Travel Guide : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित मथुरा-वृंदावन सिर्फ भगवान कृष्ण-लीलाओं की पवित्र भूमि नहीं बल्कि एक ऐसा दिव्य स्थान है, जहाँ हर गली, हर मंदिर, हर कोना कृष्ण भक्ति की गूंज सुनाता है। वहीं बात करें खासकर सर्दियों के मौसम (अक्टूबर-मार्च) की तो इस समय यहां का मौसम सुहावना रहता है। इसलिए इस मौसम में मथुरा-वृंदावन की यात्रा करना सुविधाजनक और आनंददायक है। यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मथुरा-वृंदावन का पूरा ट्रैवल प्लान जान लेना चाहिए।

Mathura Vrindavan travel guide

कैसे पहुंचें मथुरा-वृंदावन?

यदि आप दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं, तो मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने का सफर बेहद आसान है। दिल्ली से मथुरा जंक्शन के लिए लगातार ट्रेन उपलब्ध हैं। जहां से वृन्दावन की दूरी महज 10-12 किलोमीटर है। वहीं सड़क मार्ग से मथुरा जाने के लिए आप यमुना एक्सप्रेस वे का सहारा ले सकते हैं। जबकि मथुरा के निकटतम हवाई अड्डा आगरा है, जो कि मथुरा से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

End of Feed