Retro Travel Vibes: 90 के दशक में यात्रा का अपना अलग ही मजा था आज भी आप 90s वाली वाइब को दोबारा जी सकते हैं। इस बार आप अपनी ट्रैवल बकेटलिस्ट में इन 4 हिल स्टेशंस को शामिल कर सकते हैं जो आपको बचपन की यादों में डूबने का दोबारा मौका देंगी। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप का आप प्लान बना सकते हैं।
Nostalgic hill stations
मसूरी: इस लिस्ट में मसूरी को नंबर 1 पर शामिल किया गया है। हाथ में बिनोकुलर लेकर पहाड़ देखने वाला बचपन आपको मसूरी यात्रा के दौरान फिर से याद आ जाएगा। मसूरी की माल रोड, कैमल्स बैक रोड और केम्पटी फॉल आज भी 90s जैसी वाइब देती है।
दार्जिलिंग: स्कूल की छुट्टियों में मम्मी-पापा के साथ घूमना और गर्म कॉर्नर वाला स्वेटर दार्जिलिंग की यात्रा के दौरान आप अपने बचपन में खो जाएंगे। टॉय ट्रेन, चाय बागान और टाइगर हिल सब मिलकर आपकी ट्रिप को क्लासिक 90s वाली ट्रिप में बदल देंगे।
ऊटी: दूरदर्शन के गानों में देखे हुए लोकेशंस और गर्म कॉफी के साथ बचपन की बातें सबकुछ आपको ऊटी की यात्रा के दौरान दिख जाएगा। ऊटी में नीलगिरी की ठंडी हवा, बोटैनिकल गार्डन और फिल्मी लोकेशंस आज भी पहले की ही तरह आकर्षक हैं।
शिमला: शिमला की यात्रा आपको गर्मी की छुट्टियां और हेरिटेज होटल्स की याद दिला देंगी। ज्यादातर परिवार में 90s की छुट्टियों का फेवरेट डेस्टिनेशन शिमला ही हुआ करता था। माल रोड पर टहलकदमी, स्कैंडल प्वाइंट पर फोटो आज भी आपको पुरानी यादें देता है।
