कांच की दीवारों वाली ट्रेन से दिखती हैं नॉर्दर्न लाइट्स, किसी सपने जैसी है ये यात्रा

Norway Glass Train: अगर आप ऐसी ट्रिप का सपना देखते हैं जो जिंदगीभर याद रहे, तो यह खास पारदर्शी ट्रेन आपके लिए है। इसमें बैठकर नॉर्दर्न लाइट्स देखने का अनुभव जादुई दुनिया का एहसास दिला देगा।

Norway Glass Train: अगर आप विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और इसबार पहाड़, बीच या झरनों के अलावा कुछ अलग देखना चाहते हैं तो बकेट लिस्ट में नॉर्दर्न लाइट्स (Northern Lights) को शामिल कर सकते हैं। रात के अंधेरे आसमान में हरे, बैंगनी और नीले रंगों की रोशनी जब लहराती है, तो ऐसा लगता है जैसे आसमान खुद कोई शो कर रहा हो। अगर आप इस नजारे को सबसे खास तरीके से देखना चाहते हैं, तो नॉर्वे की पारदर्शी ट्रेन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Norway Glass Train

सपने जैसी है ये यात्रा (फोटो: AI)

पूरी तरह पारदर्शी है यह खास ट्रेन

नॉर्वे के नार्विक (Narvik) से चलने वाली यह ट्रेन खास तौर पर नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए बनाई गई है। इसके बड़े-बड़े कांच के शीशे यात्रियों को चारों तरफ का साफ नजारा दिखाते हैं। ट्रेन के अंदर बैठे-बैठे ही आप बर्फ से ढके पहाड़, जंगल और आसमान में चमकती नॉर्दर्न लाइट्स का मजा ले सकते हैं।

End of Feed