ट्रैवल ट्रेंड में बड़ा बदलाव, वैलेंटाइन पर गुवाहाटी की डिमांड हाई, पीछे छूटा गोवा

Northeast Tourism: हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि इस वैलेंटाइन वीकेंड पर गुवाहाटी के लिए बुकिंग में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जोड़े भीड़ भरे समुद्र तटों को छोड़कर नदी किनारे सूर्यास्त, संस्कृति से भरपूर पर्यटन स्थलों और पूर्वोत्तर के आकर्षण का आनंद लेना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आप भी गुवाहाटी ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। गुवाहाटी यात्रा के दौरान कहां जाएं और क्या करें उसे यहां डिटेल में बताया गया है।

Guwahati Valentine Bookings: वेलेंटाइन डे पर हर साल, लोग गोवा और गोकर्ण की ओर बढ़ते हैं, लेकिन इस साल गुवाहाटी ने एक नई पहचान बनाई है। रिचर्स के अनुसार, गुवाहाटी में वेलेंटाइन डे के लिए बुकिंग में 60% की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में अधिक है और यह संकेत करता है कि युवा भारतीय अब प्रेम का जश्न मनाने के लिए नए स्थानों की ओर बढ़ रहे हैं।

Guwahati Valentine Bookings

गुवाहाटी की डिमांड हाई

गुवाहाटी, जो पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है, अपने अद्वितीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित, यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां आप मंदिरों, बाजारों, और स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं।

End of Feed