Northeast Places to Visit: पहाड़ों पर कुदरत का कहर, चौपट हुआ छुट्टियों का प्लान, अब इन जगहों पर बना सकते हैं सेफ वीकेंड

Northeast Places to Visit: नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य अपनी लहराती पहाड़ियों, हरी घाटियों और उफनती नदियों के साथ दुनियाभर के पर्यटकों के बीच काफी फेमस हैं। नॉर्थ ईस्ट में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं।

Northeast Places to Visit: घूमने (Travel) के लिए नॉर्थ ईस्ट (Northeast) एक बढ़िया ऑप्शन है। नॉर्थ ईस्ट का ट्रैवल प्लान (Travel Plan For Northeast) बनाते समय आपके पास कई राज्यों में घूमने का ऑप्शन मिलेगा। नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य (Northeast States) काफी ज्यादा सुंदर हैं और सभी राज्यों में आपको घूमने के बढ़िया ऑप्शन मिलेंगे। नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य अपनी लहराती पहाड़ियों, हरी घाटियों और उफनती नदियों के साथ दुनियाभर के पर्यटकों के बीच काफी फेमस हैं। नॉर्थ ईस्ट में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। उत्तर भारत में इस समय भारी बारिश हो रही है, लेकिन अगर आप इसी महीने कहीं घूमना चाहते हैं तो आप नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में घूमने (Northeast Places to Visit) के लिए जा सकते हैं। अगर आपने कभी भारत के इस हिस्से का दौरा नहीं किया है, तो आप एक अद्भुत और रोमांचक अनुभव से चूक गए हैं। आज इसी को लेकर हम आपको नॉर्थ ईस्ट की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

नॉर्थ ईस्ट में घूमने की जगहें (Places to Visit in North East)

काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park)

नॉर्थ ईस्ट भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क है। यूनेस्को की ओर से हेरिटेज साइट घोषित काजीरंगा नेशनल पार्क दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां आ सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। नवंबर, फरवरी और अप्रैल यहां आने का बढ़िया समय है। हर साल पर्यटकों की भीड़ यहां आती है और ये नॉर्थ ईस्ट भारत में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। साथ ही ये असम का गौरव है।

End of Feed