किसी पेंटिंग जैसी दिखाई देती है ये न्यूजीलैंड की झील, अनमोल जायसवाल ने दिखाया 'टेकापो लेक' का खूबसूरत नजारा

Lake Tekapo: न्यूजीलैंड की खूबसूरत लेक टेकापो अपने टर्कॉइज ब्लू-ग्रीन पानी और शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए खास है। ट्रैवल क्रिएटर अनमोल जायसवाल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में झील के खूबसूरत नजारों का अनुभव साझा किया है।

Lake Tekapo: न्यूजीलैंड की खूबसूरत वादियों में मौजूद लेक टेकापो इस वक्त सोशल मीडिया पर अपनी अद्भुत खूबसूरती की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। ट्रैवल क्रिएटर अनमोल जायसवाल (Indian Backpacker Official) ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस झील के मनमोहक नजारों की झलक दिखाई है। झील के किनारे बैठकर भेलपुरी और ब्रेड-न्यूटेला का स्वाद लेते हुए अनमोल ने यहां के अनुभव को बेहद दिलचस्प अंदाज में साझा किया।

lake tekapo

लेक टेकापो का शानदार नजारा!

झील का जादुई रंग

लेक टेकापो का सबसे खास आकर्षण इसका असाधारण टर्कॉइज ब्लू-ग्रीन रंग है। दूर से देखने पर इसका पानी इतना साफ और चमकदार नजर आता है कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह कोई वास्तविक नजारा है। अनमोल भी अपने वीडियो में पानी के इस रंग को देखकर हैरानी जाहिर करते हैं।

End of Feed