मसूरी घूमने का है प्लान तो पहले करा लें रजिस्ट्रेशन, बिना पास नहीं मिलेगी एंट्री, जानें ट्रैवल के नए नियम

मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी नियम जान लेने चाहिए। जी हां लोकल प्रशासन ने अब मसूरी में एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या पर लगाम लगाई जा सके। आइए जानते हैं कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या है नया नियम?

मानसून का मौसम और मसूरी की वादियां भला किसका मन नहीं मोह लेती हैं। यही कारण है कि दिल्ली और आसपास के लोग वीकेंड पर मसूरी घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कुछ हिल स्टेशन जैसे, नैनीताल, ऋषिकेश और शिमला, मनाली आदि पर गर्मियों और मानसून में लोगों की भारी भीड़ पहुंच जाती है। यही कारण है कि ये सभी जगहें वीकेंड पर पूरी तरह जाम के झाम से जूझने लगती हैं। ऐसे में प्रशासन को स्थिति संभालना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब प्रशासन ने इसका एक पक्का इलाज निकाल लिया है। अब आपको मसूरी घूमने के लिए एक रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Mussoorie travel rule (Photo - Canva)

मसूरी आने से पहले कैसे करें रजिस्ट्रेशन

मसूरी आने से पहले अब आपको रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। जिसके लिए आपको उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको देहरादून जिले का लिंक देखने को मिलेगा। जिसे ओपन करने के बाद आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जिसमें आपको अपनी निजी जानकारी साझा करनी होगी। इसमें यात्रियों का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, यात्रा की तारीख, यात्रियों की कुल संख्या, गाड़ी का नंबर शामिल होगा। इस तरह रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको क्यूआर बेस्ड एक वैलिड पास दिया जाएगा।

End of Feed