नए साल पर बना है वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान? इन नियमों में हुआ है बदलाव, जरूर जानें

New Rule of Vaishno Devi Yatra: नए साल पर बहुत से लोग वैष्णो देवी यात्रा का प्लान बनाते हैं। यदि आप भी नए साल पर वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यात्रा से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन नियमों में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं नियम के बदलाव...

New Rule of Vaishno Devi Yatra: भारत की सबसे प्रिय तीर्थ यात्राओं में से एक मां वैष्णो देवी यात्रा न केवल भक्तों की आस्था का प्रतीक है बल्कि एक ऐसे अनुभव का नाम भी है जो आत्मा को शांति और मन को सुकून देता है। हर साल माता के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटड़ा बेस कैंप पहुंचते हैं। वहीं बात करें नए साल की तो यहां भक्तों का भारी हुजूम देखने को मिलता है। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और यात्रा को संगठित और सुरक्षित बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं नए नियम के बारे में...

Vaishno devi yatra rule

वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम

क्या है वैष्णो देवी यात्रा का नया नियम

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया दिशा निर्देश जारी किया है। जिसके तहत यात्रा करने जा रहे प्रत्येक यात्री को एक RFID कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड के जारी होने के बाद आपको अगले 10 घंटे के अंदर अपनी यात्रा शुरू करनी होगी और अगले 24 घंटे में यात्रा को पूर्ण करके कटड़ा बेस कैंप वापस लौटना होगा। यात्रा के नियमों में हुआ यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वहीं श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो नए साल से पहले लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह जरूरी फैसला लिया गया है।

End of Feed