Navratri 2025: सिर्फ 3-5 दिन में करें 4 पवित्र शक्तिपीठों का दर्शन, जान लें पूरा प्लान

Navratri 2025: कहा जाता है- 'श्रद्धा अगर सच्ची हो तो दूरी बाधा नहीं बनती'। ऐसे में नवरात्रि के पावन अवसर पर अगर प्रमुख शक्तिपीठों की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, कम समय के कारण असमंजस में पड़े हुए हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां हमने बताया है कि कैसे आप 3 से 4 दिन के टाइम में चार प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कर सकते हैं।

Shakti Peeths Tour: नवरात्रि के पावन अवसर पर आध्यात्मिक अनुभव के लिए श्रद्धालु माता के शक्तिपीठों की यात्रा करते हैं। ऐसा देखा गया है लोग समय की कमी के कारण चाहकर भी लंबी यात्राएं नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपकी इस समस्या को सुलझाते हुआ हमने चार प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन के लिए यहां प्लान बताया है जिसे आप 3 से 4 दिन के समय में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

वैष्णो देवी, जम्मू: यात्रा की शुरुआत आप जम्मू पहुंचकर वैष्णो देवी के दर्शन से करें। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली शक्ति पीठों में से एक है जहां मां वैष्णो देवी के तीन स्वरूपों (पिंडी रूप)- महाकाली, महालक्ष्मी, और महासरस्वती की पूजा होती है। कटरा शहर से लगभग 13 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा करके आप यहां पहुंचते हैं।

End of Feed