मसूरी की शान 'लाल टिब्बा', फोटोग्राफर्स का है पसंदीदा स्पॉट, रोमांचक नजारे देखने जरूर जाएं

Mussoorie Tourism: खूबसूरत पहाड़ियों, ठंडी हवाओं और सुरम्य नजारों के लिए मसूरी फेमस है। मसूरी की खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए अगर आप किसी शानदार लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। मसूरी की यात्रा के दौरान आप लाल टिब्बा (Lal Tibba) जरूर जाएं यह मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट है।

Lal Tibba Mussoorie: मसूरी की यात्रा ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी लुभाती है। खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और सुरम्य नजारे मसूरी की पहचान है जहां सुकून की तलाश में पर्यटक जाते हैं। अगर आप मसूरी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो लाल टिब्बा (Lal Tibba) आपके ट्रिप लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट लाल टिब्बा से पूरे हिमालय और मसूरी शहर का मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य आप देख सकेंगे।

Lal Tibba mussoorie

Lal Tibba mussoorie

मसूरी मॉल रोड से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर यह स्थित है। लाल टिब्बा से आप पहाड़, घाटियों के अलावा बंधरपुच, गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों का खूबसूरत नजारा साफ-साफ देख सकते हैं। शांति और सुकून की तलाश में पर्यटक लाल टिब्बा की यात्रा करते हैं। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह आदर्श है जहां शांति के दो पल आप प्रकृति की गोद में बिता सकते हैं।

End of Feed