Mother's Day 2026: इस बार 10 मई 2026 को दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। मदर्स डे मां और बच्चों के लिए बेहद खास होता है। भारतीय परंपरा में सभी दिन मां के आशीर्वाद से शुरू होते हैं, लेकिन मदर्स डे मां और बच्चों के बीच के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करने की बात करता है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में उलझी मां को अगर इस बार कहीं घूमाने ले जाएं, तो यकीन मानिए उनके चेहरे की खुशी अलग ही होगी। मई का महीना ट्रैवल (Mothers Day travel ideas) के लिए शानदार माना जाता है। कहीं ठंडी वादियां बुलाती हैं, तो कहीं समुद्र किनारे सुकून मिलता है। वहीं कुछ लोग मां के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर जाना भी पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल यही होता है कि आखिर मदर्स डे पर मम्मी को पहाड़, बीच या मंदिर में से कहां घुमाना सबसे सही रहेगा?
मदर्स डे पर मम्मी को कहां घुमाना सही
पहाड़ों की शानदार ट्रिप
अगर आपकी मां को ज्यादा भागदौड़ पसंद नहीं है, तो पहाड़ी डेस्टिनेशन सही ऑप्शन हैं। यहां की ठंडी हवा, हरियाली और शांत माहौल मां को रिलैक्स महसूस कराएगा। मई में हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम भी काफी ज्यादा सुहावना हो जाता है। आप नैनीताल, मसूरी, मनाली या ऋषिकेश जैसी जगहें चुन सकते हैं।
बीच की शानदार ट्रिप
खुला आसमान, समुद्र की लहरें और शांत सनसेट अगर आप मम्मी को पसंद है तो फिर बीच डेस्टिनेशन का चुनाव आप कर सकते हैं। बीच पर बैठकर बातें करना, लोकल फूड ट्राई करना और शाम का सनसेट देखना ट्रिप को खास बना देता है। गोवा, पुरी, गोकर्ण या वर्कला जैसी जगहों का चुनाव आप कर सकते हैं। ट्रिप पर जाने से पहले ध्यान दें कि मई में कुछ बीच डेस्टिनेशन पर गर्मी ज्यादा हो सकती है।
धार्मिक यात्रा बन सकती है सबसे खास
इस मदर्स डे के मौके पर मां को किसी प्रसिद्ध मंदिर या तीर्थ स्थल पर ले जाना सबसे अच्छा सरप्राइज हो सकता है। आप हरिद्वार, वैष्णो देवी, उज्जैन, वृंदावन या वाराणसी जैसी जगहों का चुनाव कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि परिवार के रिश्तों को भी और मजबूत बनाती हैं। असल में कोई एक जगह हर मां के लिए परफेक्ट नहीं होती। मदर्स डे पर सबसे जरूरी चीज जगह नहीं, बल्कि मां के साथ बिताया गया समय होता है। अगर मां को नेचर पसंद है तो पहाड़ चुनें, रिलैक्सेशन चाहिए तो बीच और अगर आस्था ज्यादा है तो मंदिर ट्रिप बेस्ट रहेगा।
