Breathtaking Train Journeys India: घूमने-फिरने का शौक रखने के साथ ही अगर आप नेचर लवर भी हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारत की असली सुंदरता को ट्रेन की खिड़की से देखने का आपके पास सुनहरा मौका है। इस बार ट्रेन की यात्रा सिर्फ यात्रा ना होकर आपके लिए एक खूबसूरत तोहफा होने वाली है। इसके लिए आपको इन रूट्स को जरूर अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करना चाहिए।
Scenic Train Routes India (photo-canva)
कालका से शिमला: हरे-भरे पहाड़ों, सुरंगों और पुराने स्टेशनों से गुजरकर यात्रा करने का अगर आप सपना देख रहे हैं तो ये यात्रा आपके लिए बेहद सुगम होने वाली है।102 सुरंगों और 864 पुलों से होकर निकलने वाली यह ट्रेन आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी।
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे: यात्रा के दौरान सुंदर चाय बागान, घाटियां और बादलों के आप दीदार कर सकते हैं। टॉय ट्रेन के नाम से मशहूर, ये ट्रेन यूनेस्को हेरिटेज साइट भी है जो दार्जिलिंग तक जाती है।
जोधपुर से जैसलमेर (डेजर्ट क्वीन): थार रेगिस्तान, गांवों, ऊंटों और सुनहरी रेत का नजारा अगर आप यात्रा के दौरान लेना चाहते हैं तो फिर जोधपुर से जैसलमेर जाने वाली इस ट्रेन का रुख कर सकते हैं। राजस्थानी संस्कृति की झलक यात्रा के दौरान आपको देखने को मिल जाएगी।
कोंकण रेलवे: समुद्र, नदी, झरनों, और सुरंगों के बीच से होकर गुजरती ये ट्रेन एक सच्ची प्राकृतिक यात्रा है। मानसून के टाइम अगर आप यात्रा का प्लान करते हैं तो यात्रा और भी ज्यादा सुगम और मनमोहक हो सकती है। गोवा से मैंगलोर तक ये ट्रेन चलती है।
