बर्फ से ढकी सुबह और बादलों के बीच शाम, घुमक्कड़ की डायरी से मनाली ट्रैवल स्टोरी

Manali Travelogue: अगर आप खुद की तलाश करना चाहते हैं, तो मनाली जरूर जाएं। जीवन की आपाधापी से बचने के लिए हमारा मन किसी शांत, सुंदर और ठंडी जगह की ओर भागता है इसी कड़ी में मैंने मनाली जाने का फैसला किया। मनाली की यह यात्रा मेरे जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक रही।

Manali Travel Diary: शहर की चिल्लम-चिल्ली और जीवन की भागदौड़ जब थकाने लगे तब दिल चाहता है कहीं दूर पहाड़ों की गोद में 2 पल सुकून के तलाशा जाए। ऐसा ही मौका मुझे मिले जब मैंने बैग पैक किया और तमाम तरह कि टेंशन को किनारे रख मनाली जाने का फैसला किया। मनाली हिमाचल प्रदेश का छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस बार मेरी यात्रा सिर्फ मनाली तक ही सीमित नहीं थी, थोड़ा हटकर ढुंगरी गांव भी मैंने एक्स्पलोर किया जिसकी खूबसूरती और मनमोहक नजारे किसी का भी दिल जीत लेंगी।

यात्रा की शुरुआत (Delhi To Manali Bus)

दिल्ली से मेरी यात्रा की शुरुआत हुई। मैंने रात की वोल्वो बस बुक की थी। कश्मीरी गेट बस टर्मिनल से बस लेने के बाद काफिला मनाली के लिए निकल पड़ा। मनाली पहुंचने में तकरीबन 12 से 13 घंटे का समय लगता है रास्ते में 2 रेस्ट स्टॉप थे एक कुरुक्षेत्र में और दूसरा कुल्लू में।

End of Feed