Mallikarjuna Jyotirlinga Temple: आंध्र प्रदेश में है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, मोक्ष की प्राप्ति के लिए आज महाशिवरात्रि पर जरूर करें दर्शन

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 8, 2024, 08:35 AM IST

Mallikarjuna Jyotirlinga Temple in Andhra Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित है। आज महाशिवरात्रि के दिन आप यहां आ सकते हैं।

Mallikarjuna Jyotirlinga Temple in Andhra Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर (Mallikarjuna Jyotirlinga Temple) आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल जिले में स्थित है। इसे श्रीशैलम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर कृष्णा नदी के तट पर नल्लामाला पहाड़ियों की चोटी पर है। ये भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये भारत के सबसे महत्वपूर्ण शैव तीर्थ स्थलों में से एक है। अंदर दो अलग-अलग मंदिर परिसर मौजूद हैं, जिसमें एक भगवान मल्लिकार्जुन (Mallikarjuna Jyotirlinga) को समर्पित है जबकि दूसरा देवी भ्रमरंभ को समर्पित है।

Mallikarjuna Jyotirlinga Temple, Mallikarjuna Jyotirlinga, Mallikarjuna

Mallikarjuna Jyotirlinga Temple: आंध्र प्रदेश में है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

मंदिर का गर्भगृह बहुत छोटा है, इसलिए यहां एक साथ ज्यादा लोग नहीं आ सकते। 51 शक्तिपीठों में से 18 शक्तिपीठों का विशेष महत्व है। इन 18 शक्तिपीठों में से 4 शक्तिपीठ अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। श्रीशैलम उन 4 शक्तिपीठों में से एक है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति मंदिर के दर्शन करता है तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। अगर आप भी भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर आने का प्लान (Travel) बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे यहां आने का सही समय, मंदिर खुलने का समय, आसपास घूमने की जगहें और यहां रहने और खाने की व्यवस्था। आप आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के शुभ अवसर पर यहां अपने पूरे परिवार संग आ सकते हैं।

End of Feed