Maldives Tourism: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी, मालदीव के लिए दिल्ली-मुंबई से रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट

Visit Maldives: घुमक्कड़ लोगों के लिए खुशखबरी है। Air India ने यात्रा सुविधा को बढ़ाते हुए दिल्ली और मुंबई से मालदीव के लिए दैनिक सीधी फ्लाइट शुरू की है। दिल्ली की उड़ानें लगभग 4 घंटे की हैं, जबकि मुंबई की उड़ानें लगभग 3 घंटे की हैं। नई उड़ानें ना केवल वीकेंड पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करती हैं, बल्कि वीकडेज पर भी यात्री इस देश में ट्रैवल के लिए आ सकते हैं।

Maldives Tourism: एयर इंडिया ने मुंबई और दिल्ली से मालदीव के लिए दैनिक सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं। ऐसे में भारतीय यात्रियों को अब किसी भी दिन इस खूबसूरत लोकेशन तक पहुंचने का एक सुविधाजनक तरीका मिल गया है। मालदीव अपने सुंदर समुद्र तटों, साफ पानी और शानदार रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। इन सीधी उड़ानों के जुड़ने से मालदीव की यात्रा करना पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

दिल्ली और मुंबई से माले के लिए नई उड़ानें कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्री आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकें। दिल्ली से आने वालों के लिए फ्लाइट सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करती है और दोपहर 1:50 बजे बजे माले पहुंचती है। वापसी की फ्लाइट माले से दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करती है और शाम 7:25 बजे दिल्ली में उतरती है।

End of Feed