महाराष्ट्र में छिपी है पहाड़ों की एक अलग दुनिया, कनिष्क गुप्ता ने रिवील की सीक्रेट लोकेशन

महाराष्ट्र सिर्फ मुंबई और समुद्र तटों के लिए ही मशहूर नहीं है। यहां सह्याद्रि की पहाड़ियों में रतनवाड़ी, आर्थर लेक, संधान वैली और रिवर्स वॉटरफॉल जैसी अद्भुत जगहें हैं, जो प्रकृति के अनोखे रंग दिखाती हैं।

जब भी महाराष्ट्र घूमने की बात होती है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में मुंबई की चमकती इमारतें, समुद्र का किनारा और व्यस्त शहर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी राज्य में ऐसी पहाड़ियां, झीलें और झरने भी मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर कुछ पल के लिए नजरें ठहर जाती हैं? यहां की प्रकृति का अंदाज पूर्वोत्तर भारत की हरी-भरी वादियों से कम नहीं है। खासकर मानसून के मौसम में महाराष्ट्र का पहाड़ी इलाका किसी जादुई दुनिया जैसा दिखाई देने लगता है। चारों तरफ फैली हरियाली, बादलों से ढके पहाड़, पानी से लबालब झीलें और चट्टानों के बीच बहते झरने इस जगह को बेहद खास बनाते हैं।

यूट्यूब क्रिएटर कनिष्क गुप्ता ने महाराष्ट्र के इसी अनदेखे प्राकृतिक संसार की खूबसूरती और स्थानीय जीवन के कुछ दिलचस्प पहलुओं को सामने रखा है। उनके अनुसार, सह्याद्रि की पहाड़ियों में ऐसी कई जगहें हैं, जहां प्रकृति का रूप जितना सुंदर है, उतना ही हैरान करने वाला भी है। यहां भारी बारिश के बीच जीवन जीने के अलग तरीके देखने को मिलते हैं, तो कहीं पानी और हवा मिलकर ऐसे नजारे बनाते हैं, जिन पर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

End of Feed