रात में दिखेगा जंगल का रोमांच, लखनऊ में बनने जा रहा है भारत का पहला अर्बन नाइट सफारी

Night Safari Lucknow: लखनऊ अपने नवाबी इतिहास, स्वादिष्ट कबाब और खूबसूरत इमारतों के लिए मशहूर है। अब शहर को एक नया और अनोखा पर्यटन आकर्षण भी मिलने वाला है।

Night Safari Lucknow: घूमने-फिरने के दौरान अगर आपको रोमांच की चाह है और जंगल और वन्यजीव आपको आकर्षित करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। लखनऊ से आई यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही भारत का पहला नाइट सफारी बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल चुकी है। यानी अब यह योजना कागजों से निकलकर जमीन पर उतरने की ओर बढ़ रही है।

Night Safari Lucknow

रात में दिखेगा जंगल का रोमांच (फोटो: AI)

सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने साफ कहा है कि पर्यावरण से जुड़ी सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करना होगा। केंद्रीय सशक्त समिति, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और पर्यावरण मंत्रालय की ओर से तय किए गए नियमों का पालन करना जरूरी होगा। कोर्ट ने यह भी कहा है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की समय-समय पर निगरानी होगी।

End of Feed