Lonavala waterfall tragedy: कहीं हादसे में ना बदल जाए पहाड़ों में घूमने का प्लान, मानसून में बाहर निकलें तो रखें इन बातों का ध्यान

Lonavala Tragedy: लोनावाला में झरने के बीच नहाने गया 7 लोगों का परिवार अचानक पानी का बहाव आने से बह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल है। जिसमें देखा जा सकता है कि पानी में बहता परिवार अपनी जान बचाने के लिए तेजी से चिल्ला रहा है। आइए जानते हैं मानसून के समय पहाड़ों पर सावधान रहने के कुछ टिप्स..

मुंबई के पास लोनावाला हिल स्टेशन काफी लोगों की पसंद है। जहां के झरनों का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां चले आते हैं। लेकिन इसी लोनावाला से एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है। कि एक 7 लोगों का परिवार झरने में मौज मस्ती करने के दौरान अचानक आए पानी में बह जाता है। इसी वीडियों में देखा जा सकता है कि परिवार के 4-5 सदस्य एक बड़ी सी चट्टान को पकड़कर खुद को बचाने का प्रयास करते हैं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। आज हम आपको बरसात के मौसम में पहाड़ों में घूमते हुए रखने वाली सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Take these precautions while going to the mountains

बरसात में पहाड़ों पर घूमने से पहले रखें ये सावधानी

मौसम का पूर्वानुमान

इसमें सबसे पहले आपको मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखना चाहिए। यह भी आपकी यात्रा को बेहतर बनाने में काफी मदद करेगा। इससे आपकी यात्रा काफी सहज हो सकती है।

End of Feed