Loktak Lake Floating Village: भारत की वह अनोखी झील, जहां तैरते द्वीपों पर बसे हैं घर और पानी से चलती है जिंदगी

ट्रैवल फिल्ममेकर कनिष्क गुप्ता के वीडियो में देखें मणिपुर की लोकटक झील का तैरता गांव। जानें फुमदी, फुमशांग, मछुआरों की जिंदगी और केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क की खासियत।

Loktak Lake Manipur: मणिपुर की लोकटक झील केवल खूबसूरत पर्यटन स्थल नहीं है। यह मछुआरों का घर, उनकी रोजी-रोटी और सदियों से चली आ रही जीवनशैली का आधार भी है। ट्रैवल फिल्ममेकर कनिष्क गुप्ता के वीडियो में झील पर बसे गांव की जिंदगी बेहद करीब से दिखाई देती है। यहां जमीन स्थिर नहीं है, घर पानी के बीच हैं और कहीं आने-जाने के लिए नाव रोजमर्रा की जरूरत है।

floating village

भारत का पानी पर तैरता गांव, कनिष्क गुप्ता ने दिखाई लोगों की लाइफ

दिल्ली या किसी बड़े शहर में रहने वाले व्यक्ति के लिए सुबह की शुरुआत सड़क पर दौड़ती गाड़ियों से होती है। लेकिन लोकटक झील के बीच रहने वाले परिवारों की जिंदगी कुछ अलग ही है। उनकी सुबह नाव की हल्की आवाज, पानी पर पड़ती धूप और मछली पकड़ने की तैयारियों के साथ होती है।

End of Feed