J&K Tourism Update: जम्म-कश्मीर में लगेगा सैलानियों का मेला, फिर खुलेंगे पहलगाम अटैक के बाद बंद हुए 14 टूरिस्ट प्लेस

J&K Tourism Update: पहलगाम अटैक के बाद बंद किए गए 14 टूरिस्ट प्लेस को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के बाद इन पर्यटन स्थलों को दोबारा सैलानियों के लिए खोला जाएगा। जानें क्या है पूरा अपडेट और क्यों अहम है यह फैसला।

J&K Tourism Update: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर सैलानियों की चहल-पहल के लिए तैयार हो रहा है। पहलगाम अटैक के बाद जिन टूरिस्ट प्लेसेज को एहतियातन बंद कर दिया गया था, अब उन्हें दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है। यह कदम पर्यटन को पटरी पर लाने और लोगों का भरोसा वापस जीतने की दिशा में अहम माना जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के बाद 14 और पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया गया है। इस फैसले से घाटी में पर्यटन कारोबार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जम्म-कश्मीर के 14 बंद ट्रैवल स्पॉट्स को खोलने की तैयारी

जम्म-कश्मीर के 14 बंद ट्रैवल स्पॉट्स को खोलने की तैयारी

पहलगाम अटैक के बाद लिया गया सख्त फैसला

अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा कारणों से कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। उस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोर दिया, बल्कि टूरिज्म सेक्टर पर भी असर डाला। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कई जगहों पर सैलानियों की आवाजाही रोक दी थी ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

End of Feed